बॉडी बनाने के लिए क्या खाये | Body Banane Ke Liye Kya Khaye
आजकल हर कोई यह सोचता है की Body Banane Ke Liye Kya Khaye जिससे हमारा शरीर आकर्षित और बलवान बन सके हर व्यक्ति एक स्वस्थ और दुरुस्त शरीर चाहता है, और इसके लिए सही भोजन खाना बहुत जरुरी होता है नियमित व्यायाम और स्वस्थ भोजन शरीर में मसल्स बनाने में काफी मदद करता हैं। शरीर को आकर्षित और बलवान बनाने के लिए हमें पोषणयुक्त, कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन्स , फैट्स, विटामिन्स तथा मिनरल्स से भरपूर भोजन का सेवन करना चाहिए आज हम इस ब्लॉग में आपको सबसे अच्छे आहार के बारे में बताएंगे जो आपको स्वस्थ, स्ट्रोंग और आकर्षित बनाने में मदद करेगा
बॉडी बनाने के लिए क्या खाये - What To Eat To Make Body
सही भोजन खाना और पर्याप्त पोषण प्राप्त करना बॉडी बनाने के लिए बहुत जरुरी होता है। बॉडी बनाने के लिए आपको प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ , कार्बोहाइड्रेट्स, फैट, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर खाद्य पदार्थो को अपने आहार में शामिल जरूर करना चाहिए आप अपने आहार में निचे दर्शाये निम्नलिखित खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं, जिससे आपको एक मजबूत शरीर बनाने में मदद मिल सके
1. प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ (Protein Rich Foods)
आपको अपने आहार में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थो को शामिल करना चाहिए जिनमे प्रोटीन की मात्रा अधिक हो प्रोटीन हमारे शरीर के विकास तथा बॉडी मास को बढ़ने के लिए बहुत जरुरी होता है इसके लिए आप निम्न खाद्य पदार्थो को शामिल कर सकते है जैसे (दूध, दही, पनीर,टोफू ,छाछ खोया आदि )
इसके अलावा दलिया, अंडे, चिकन, मछली, सोया बीन्स, काले चने आदि भी प्रोटीन के मुख्य स्रोत हैं।
2. कार्बोहाइड्रेट्स युक्त खाद्य पदार्थ - (Carbohydrate Rich Foods)
बॉडी बनाने के लिए जितना जरूर प्रोटीन का सेवन है उतना ही जरुरी कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन भी। कार्बोहाइड्रेट्स हमारे शरीर में समस्त शारीरिक किर्याओ को सँभालने तथा शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का कार्य भी करता है इसलिए बॉडी बनाने के लिए कार्बोहाइड्रेट्स युक्त खाद्य पदार्थो का सेवन करना बहुत जरुरी होता है जैसे - (चावल,पास्ता , रोटी,ओट्स , सेवई, रगी, आटा, ब्राउन राइस) आदि कार्बोहाइड्रेट्स के मुख्य स्रोत हैं
3. फैट्स युक्त खाद्य पदार्थ - (Foods Rich In Fat)
वसा युक्त खाद्य पदार्थ हमारे शरीर में ऊर्जा के स्त्रोत को बढ़ाने , हार्मोन संतुलन रखने , तथा बॉडी बनाने के लिए महत्वपूर्ण होते है इसके लिए आप (मक्खन,घी , तिल, मूंगफली, बादाम, काजू, नट्स, अखरोट,ऑलिव , अवोकाडो) आदि महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थो का सेवन कर सकते है ध्यान रखे अधिक वसा के सेवन से यह लाभ न देकर हानि देने लगता है शरीर में मोटापा बढ़ने लगता है इसलिए उचित मात्रा में वसा का सेवन करे
4. फल और सब्जियां का सेवन - (Consumption Of Fruits And Vegetables)
फल तथा सब्जियां हमारे शरीर को स्वस्थ रखने शरीर में विटामिन्स की पूर्ति करने तथा मिनरल्स तथा फाइबर की शरीर में पूर्ति करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होती है साथ ही नित्य ताज़ा हरी सब्जियों तथा फलो का सेवन करने से जल्दी बॉडी भी बनने लगती है इसलिए सभी प्रकार की हरी सब्जियों तथा फलो को अपने आहार में जरूर शामिल करे जैसे - (ब्रोकोली , फलीदार सब्जी , पालक , इसके अलावा गाजर , खीरा , टमाटर, चकुंदर ,मूली, सेव , अनार , केला ,संतरा ,पपीता ,खरबूजा ) आदि
5. पानी पिते रहे - (Keep Drinking Water)
शरीर का लगभग 80 % भाग पानी से निर्मित होता है इसलिए शरीर को हायड्रेट रखे रोजाना 4 से 6 लीटर पानी अवश्य पिए
जानिए आंवला जूस के शारीरिक लाभ
आवंला जूस पिने के फायदे , नुकसान तथा जानिए पिने का उचित समय
अच्छी बॉडी बनाने के लिए क्या नहीं खाये - What Not To Eat To Make a Good Body
बॉडी बनाने के लिए सर्वोत्तम खाद्य पदार्थों (body banane ke liye best foods) के अलावा, आपको उन खाद्य पदार्थों के बारे में भी पता होना चाहिए जो आपके बॉडी बनाने के लक्ष्य को प्रभावित कर सकते हैं। नीचे कुछ खाद्य पदार्थों की लिस्ट दी गई है इनसे बचने की कोशिश करें।
1. शर्करा (Sugar)
हमें चीनी खाना और चीनी उत्पादों को अपनी डाइट से बाहर करना चाहिए अगर आप अच्छी बॉडी बनाने के बारे में सोच रहे हैं। तो चीनी खाना कम कर दीजिये इसमें अधिक कैलोरीज पायी जाती हैं जो शरीर की चर्बी बढ़ाने का कार्य करती है
2. प्रोसेस्ड भोजन (Processed Food)
मसल्स के लिए प्रोसेस्ड खाना हानिकारक हो सकता है। इनसे भी हमें कोई पोषण नहीं प्राप्त होता, यह सिर्फ शरीर का मोटापा बढ़ाने का कार्य करता हैं। साथ ही शरीर में बीमारीयो का खतरा भी बनता है।
3. फास्ट फूड (Fast Food)
:फास्ट फूड्स (जैसे नूडल्स, पिजा, बर्गर, समोसे आदि) भी शरीर के लिए खतरनाक हैं। इसलिए इनसे भी दूर रहें
4. सोडा और ठंडे ड्रिंक्स (Soda And Soft Drinks)
स्वास्थ्यपूर्ण शरीर बनाने के लिए आपको सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स से दूर रहना चाहिए। यह मसल्स और हड्डियों को कमजोर करते हैं। आप घर पर बने फ्रूट जूस का सेवन कर सकते हैं।
5. शराब (Liquor)
यदि आप एक स्वस्थ शरीर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, तो शराब को बिल्कुल नहीं पिए
अच्छी बॉडी बनाने के लिए कुछ सुझाव - Some Tips To Make a Good Body
- हमेशा समय पर खाना खाये
- सुबह का नाश्ता खाना कभी नहीं भूले
- शारीरक अंगो के लिए व्यायाम व्यायाम करे
- दिनभर 4 से 6 लीटर पानी पिएं।
- अधिक तनाव न लें।
- स्थिर रहें। मोटीवेट रहे
- अच्छी तरह से भरपूर नींद ले
निष्कर्ष - conclusion
जैसा की हम सब ने अब जान ही लिया की अच्छी Body Banane Ke Liye Kya Khaye जिससे शरीर बलवान , आकर्षित तथा विकराल बन सके। ध्यान दे बॉडी बनाने के लिए पानी पीना बेहद आवश्यक है इसलिए नित्य 4 से 6 लीटर पानी अवश्य पिए तथा लेख में बताये अनुसार खाद्य पदार्थो का सेवन करते है आपको अच्छे परिणाम भी मिलते रहेंगे। अगर आपको यह जानकारी सुविधजनक लगी हो तो इसे शेयर अवश्य करे तथा स्वास्थ्य ,फिटनेस तथा हेल्थी डाइट से जुडी जानकारिया पढ़ने और जानने के लिए हमारी साइट पर विजिट करते रहे।
आपका दिन शुभ हो
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न - FAQ
Q. 1 15 दिन में शरीर कैसे बनाएं?
Ans . 15 दिन में बॉडी बनाना बहुत कठिन है। यदि आप नित्य हैवी वर्कआउट , सही आहार योजना तथा अच्छी एवं भरपुर नींद लेते है तो 15 दिन में कुछ बदलाव आपको शरीर में जरूर देखने को मिलेंगे।
Q. 2 मैं घर पर अपना शरीर कैसे बना सकता हूं?
Ans. घर पर बॉडी बनाने के लिए सबसे पहले आप अपना टाइम सेडुल तैयार करे सुबह 30 मिनट की रनिंग करे पुरे दिन पानी पिते रहे तथा शाम को आप व्यायाम अवश्य करे रात्रि को जल्दी सोये तथा सुबह जल्दी उठने का प्रयास करे आपको बहुत जल्द परिणाम दिखना प्रारम्भ हो जायेंगे
Q.3 बॉडी बनाने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?
Ans. बॉडी बनाने के लिए सबसे अच्छा फल केला माना गया है इसके अलावा आप पपीता , अनार ,अवाकाडो,तथा सेव को भी अपने आहार में शामिल कर सकते है यह भी बॉडी बनाने में आपकी काफी मदद करेंगे।
Q. 4 बॉडी बनाने के लिए कितने दिन लगते हैं?
Ans. इसका कोई निश्चित जवाब नहीं है क्योंकि यह व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य,पोषण , व्यायाम और संवेदनशीलता पर निर्भर करता है। साथ ही, व्यक्ति का लक्ष्य, उसके प्रयास और विशिष्ट परिस्थितियां बॉडी बनाने का मतलब निर्धारित करती हैं। शरीर विकसित होने में समय लगता है, इसलिए धैर्य और विश्वास के साथ मेहनत करते रहे आपको 3 से 6 महीने में हल्के परिणाम दिखना प्रारम्भ हो जायेंगे
Post a Comment